रामपुर

Rampur News: शादी में आए मेहमानों को दौड़ाकर पीटा

Connect News 24

रामपुर। सैदनगर में भांजी की शादी में आए मेहमानों को गांव के दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए। महिला को जिला अस्पताल रामपुर ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेरठ अस्पताल को रेफर कर दिया। पुलिस को दी तहरीर में महिलाओं ने जेवर आदि लूटपाट का आरोप लगाया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी एक ग्रामीण के घर शादी का कार्यक्रम था। भात स्वार क्षेत्र के बलानगर गांव से आया था। दोपहर बाद मेहमान भात लेकर गांव पहुंच गए। मेहमानों के स्वागत के दौरान पड़ोसी युवकों ने युवतियों से छेड़खानी शुरू कर दी और वीडियो बनाने लगे। युवतियों के विरोध करने पर युवाओं से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान गांव की महिलाएं एवं मेहमान महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई।

मारपीट में मेहमान महिलाओं के नकदी जेवर आदि भी गायब हो गए। करीब 15 मिनट तक हुई मारपीट के दौरान भात में आई महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने महिला को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मारपीट की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिलाओं ने गांव के करीब एक दर्जन युवाओं पर छेड़खानी एवं लूटपाट का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button