रामपुर

Rampur News: बिना पोस्टमार्टम बता दिया हार्ट अटैक से हुई पशु की मौत

Connect News 24

रामपुर। मसवासी की कान्हा गोशाला में गोवंशीय पशु की मौत लंपी वायरस से नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई थी। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि पशु में लंबी का कोई लक्षण नहीं मिला है। हालांकि, बिना पोस्टमार्टम किए बता दिया कि पशु की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। कान्हा गोशाला में रविवार को गोवंशीय पशु़ चकरा कर गिर गया था, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई थी। लोगों का कहना था कि गोवंशीय पशु की मौत लंपी वायरस की चपेट में आने से हुई। सोमवार को स्वार पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. एसके मिश्रा ने कान्हा गोशाला पहुंचकर मृत गोवंशीय पशु का परीक्षण किया।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि पशु के शरीर पर लंपी रोग के लक्षण नहीं मिले हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सोमवार को सभी पशुओं को आइवर मेक्टिन नामक दवा पिलवाई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सभी पशुओं को स्वास्थ्य परीक्षण होगा और बीमारी से बचाव के वैक्सीन दी जाएगी।

::::::::::::

गोवंशीय पशु की मौत लंपी वायरस से नहीं हुई है। उसमें लंपी वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। पशु अचानक गश खाकर गिर गया था, जिससे उसकी मौत हुई है। माना जा रहा है कि पशु की मौत हार्ट से अटैक से हुई है।

– महेश कुमार कौशिक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, रामपुर।

लंपी से बचाव के लिए 70 हजार वैक्सीन मांगी

रामपुर। पशुओं को लंपी वायरस से बचाने के लिए जिले के पशुपालन विभाग को पचास हजार वैक्सीन मिल चुकी हैं। इनसे अब तक 35 हजार पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। पशुओं का टीकाकरण कार्यक्रम जिले भर में चल रहा है। विभाग ने पशुओं की संख्या को देखते हुए 70 हजार वैक्सीन की डिमांड और भेजी है। जिससे सभी पशुओं का टीकाकरण किया जा सके। पशुपालन विभाग के अनुसार जिले में लंपी वायरस का कोई केस नहीं है। सतर्कता बरतते हुए पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. महेश कुमार कौशिक ने बताया कि जिले में गोवंशीय पशुओं की संख्या 90 हजार के आसपास है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button