रामपुर

Rampur News: झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की मौत

Connect News 24

रामपुर। झोलाछाप के इंजेक्शन से टांडा थाना क्षेत्र के नबीगंज फैजगंज निवासी 50 वर्षीय देवी रानी की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। झोलाछाप क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

टांडा थाना क्षेत्र के नवीगंज फैजगंज निवासी चंद्रपाल सिंह अपनी पोती को बुखार की दवाई दिलाने के लिए अपनी पत्नी देवी रानी को साथ लेकर ग्राम नसीमगंज निवासी झोलाछाप के सींगनी स्थित क्लीनिक पर गया था। झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंचने के बाद महिला की भी हालत बिगड़ गई,जिस पर झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही देवी रानी की तबितय बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे,जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना सैदनगर पुलिस चौकी को दी है। परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button