Rampur News: चारा काटने की मशीन में आकर महिला का हाथ कटा, गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:45 AM IST
दढ़ियाल। (रामपुर)। चारा काटने की मशीन की चपेट में आने से महिला का हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सोमवार की शाम क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी शांति सिंह अपने खलिहान में पावर मशीन से पशुओं के लिए चारा काट रही थी। चारा लगाते समय अचानक उसका हाथ भी चारे के साथ मशीन में चला गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर जब तक लोग वहां पहुंचे और मशीन बंद की तब तक उसका पूरा हाथ कट चुका था। हाथ कटने के बाद महिला बेहोश हो गयी। मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। परिजन महिला को लहुलूहान हालत में तत्काल ही उत्तराखंड के काशीपुर ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अत्यधिक मात्रा में खून बहने से महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।