Rampur News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने रेत में दबाया
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिमोतिया खेड़ा गांव में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जिंदगी की उम्मीद में परिजनों ने उसको रेत में दबा दिया है।
घटना थाना क्षेत्र के खिमोतिया खेड़ा गांव की है। गांव निवासी एक युवक मोटर का तार लगाते समय बिजली की चपेट में आ गया था। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देखते ही डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। परिजन युवक को लेकर घर आ गए और जिंदा होने की बात कहते हुए उसे रेत के गड्ढे में दबा दिया। परिजनों के मुताबिक युवक को सुबह रेत से निकाला जाएगा। इस दौरान मौके पर आसपास के तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई है। गांव में युवक के जिंदा होने के लिए प्रार्थना का दौर भी शुरू हो चुका है । संवाद