रामपुर

Rampur News: लंबी कूद में जीनत और ऊंची कूद में शिवकुमार अव्वल

Connect News 24

रामपुर। शाहबाद के लश्करगंज गांव रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पूजा, द्वितीय स्थान मधु और तृतीय स्थान प्रियंका कुशवाहा का रहा। दो सौ मीटर की दौड़ में भी प्रथम पूजा, द्वितीय मधु मौर्य और तृतीय प्रियंका कुशवाहा रहीं। लंबी कूद में प्रथम जीनत, द्वितीय पूजा और तृतीय प्रियंका कुशवाहा रहीं। भाला फेंक में प्रथम स्थान प्रियंका कुशवाहा, द्वितीय पूजा और तृतीय पूजा रहीं। बालक वर्ग में ऊंची कूद में शिवकुमार का प्रथम, रेहान द्वितीय और मानवेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर की दौड़ में प्रथम दीपक, मानवेंद्र द्वितीय और शिवकुमार तृतीय रहे। दो सौ मीटर की दौड़ में प्रथम मानवेंद्र, द्वितीय शिवकुमार और तृतीय रोहन कुमार रहे।

सौ मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान सौरभ निगम, द्वितीय स्थान मानवेंद्र कुमार और तृतीय स्थान आदित्य शर्मा का रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अरुण कुमार, शिवांग राठौर, हर्षित तोमर, साहिल, मनजीत कुमार और आकाश की टीम विजयी रही। खेलकूद और वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र दिए गए।

प्रतियोगिता में एसबीआई शाखा के प्रबंधक परितोष सिंह और पीएनबी के प्रबंधक विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। अतिथियों और कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप जलाकर कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसके वर्मा, डॉ. संजीव कुमार, इमरान खान, विल्सन, रवि कुमार, मिन्हाज अहमद, सभा अहमद, कंचन, श्वेता हर्ष और गायत्री आदि अध्यापक मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button