Schools

इंस्पेक्टर सहित कई पद पर निकली भर्तियां, इस तरह करें आवेदन

Connect News 24

Assam Police SI Constable Recruitment 2023: पुलिस में नौकरी करने की इच्छा है तो ये खबर आपके काम की है. असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक अप्लाई करना होगा. इस अभियान के जरिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन करना होगा.

Assam Police SI Constable Recruitment 2023: ये है रिक्ति विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 332 पद भरे जाएंगे. जिनमें 02 पद इंस्पेक्टर (बी) के पद के लिए हैं. जबकि 60 सब-इंस्पेक्टर (बी), 70 पद हेड कांस्टेबल (बी) के लिए और 200 कांस्टेबल (बी) के लिए हैं.

Assam Police SI Constable Recruitment 2023: जरूरी शैक्षिक योग्यता

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों का एचएसएलसी या समकक्ष पास होनी चाहिए. वहीं, भर्ती के लिए कांस्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के पद के लिए जो सेना में सिपाही से लेकर हवलदार के पद पर या नौसेना या वायु सेना में समकक्ष रैंक से सेवानिवृत्त हुए हों वह अप्लाई कर सकते हैं.

Assam Police SI Constable Recruitment 2023: उम्र सीमा

अधिसूचना के अनुसार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

Assam Police SI Constable Recruitment 2023: इस तरह करें आवेदन

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार पोर्टल पर पंजीकरण करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 5: फिर उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें.
  • स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें.
  • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: कम उम्र में ही लड़ सकेंगे इलेक्शन, उम्र में मिली इतने साल की छूट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button