Schools

पुलिस विभाग में होने जा रही बम्पर पद पर भर्तियां, इस दिन से कर पाएंगे अप्लाई

Connect News 24

WB  Police Recruitment 2023: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (डब्ल्यूबीपीआरबी) की ओर से एक भर्ती अधिसूचना जारी की गई है. जिसके अनुसार राज्य में वार्डर के बम्पर पद पर भर्तियां की जाएगी. इन पद के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी इस अभियान के लिए 06 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे. जबकि आवेदन करने की लास्ट डेट 26 अगस्त तय की गई है. इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.

भर्ती अभियान के जरिए 130 वार्डर और महिला वार्डर के पद पर भर्ती होगी. अभ्यर्थी इस अभियान के लिए 29 अगस्त से 4 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे.

आवश्यक शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या इसके समकक्ष से माध्यमिक परीक्षा पास होनी चाहिए.

जरूरी आयु सीमा

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले पश्चिम बंगाल की अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को छोड़कर सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 220 रुपये है. जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 20 रुपये तय किया गया है.

इस तरह करें अप्लाई

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार के सामने एक नया पेज खुलेगा
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • स्टेप 6: फिर उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • स्टेप 7: इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें
  • स्टेप 8: अब उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड करें
  • स्टेप 9: अंत में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें

यह भी पढ़ें- Jobs 2023: असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नौकरी पाने का शानदार मौका, 57,700 रुपये मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button