रामपुर

Rampur News: दहेज हत्या में पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

शाहबाद (रामपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर और प्रसव के बाद पति समेत सभी ससुरालियों की लापरवाही के कारण विवाहिता की मौत हो गई थी। परिजनों ने दहेज हत्या में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने ढुलमुल रवैया अपनाते हुए रिपोर्ट दर्ज नही की थी। मृत विवाहिता के परिजनों ने कोर्ट के आदेश के बाद पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बदायूं के बिसौली निवासी यासीन बैग ने अपनी बेटी फरहाना (23) की शादी शाहबाद के मोहल्ला नालापार निवासी फैजान से 18 अक्तूबर 2021 को की थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति समेत सभी ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया वाहन और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ आए दिन ससुराल के सभी लोग मारपीट करते रहते थे और प्रताड़ना देते रहते थे। आरोप है कि कि 10 फरवरी 2022 को शाहबाद में फरहाना का प्रसव हुआ था। आरोप है कि प्रसव के दौरान पति फैज़ान और ससुराल के अन्य आरोपियों ने प्रसव करवाने में लापरवाही बरती थी। उस दौरान महिला के चोटों के निशान भी थे। लापरवाही के चलते विवाहिता की मौत हो गई थी। सूचना के बाद मायके पक्ष के लोग शाहबाद सीएचसी पहुंचे थे और घटना के बारे में शाहबाद पुलिस को अवगत कराया था। लेकिन उस दौरान मृतक विवाहिता के पति समेत ससुराल के सभी लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने उस दौरान मृतक विवाहिता का शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत ससुराल के कई सदस्यों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की थी। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर शाहबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पति फैज़ान, टिंकू उर्फ रईसदूल्हा, शबाब खान, फुरकान, रिजवाना, शगुफ्ता, तराना और नवाब दूल्हा के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button