बदायूं
बदायूं में सड़क हादसा: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, बेटे को खाना देने जा रहा था पिता

सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह कार की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण की मौत हो गई। साइकिल सवार नेम सिंह (52) उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अंडऊआ के रहने वाले थे। वह रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने बेटे को खाना देने जा रहे थे।
इसी दौरान बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर बुटला के नजदीक सामने से कार ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे नेम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार को कब्जे में लिया है।



