शाहजहाँपुर

Rs 2000 Notes: शाहजहांपुर में दो हजार के नोट बदलने और जमा करने पहुंचे लोग, बैंकों में लगी कतार

Connect News 24

People came to Exchange and deposit two thousand notes in banks

बैंक में दो हजार के नोट जमा करने पहुंचे लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सभी बैंकों की शाखाओं में दो हजार के नोट बदलने और जमा करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। सुबह बैंक खुलते ही लोग 2000 के नोट लेकर पहुंचने लगे। प्रमुख बैंकों की शाखों में लोगों की कतारें लग गईं। बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाओं में नोट जमा और बदलने वालों से रजिस्टर पर नाम, पता, आधार नंबर, नोट की संख्या लिखवाई जा रही है।

इंदिरा नगर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वो दो लाख रुपये जमा करने आए। सभी नोट दो-दो हजार के थे। ईंट बिक्री के रुपये थे। जमा करने के लिए रजिस्ट्रर में जानकारी भरवाई गई। कौशलेंद्र कुमार ने बिताया कि उन्होंने 11 नोट जमा किए। बरेली की रहने वाली रुपाली ने दो हजार के चार नोट बदलवाए। 

सोमवार को 19 करोड़ रुपये हुए जमा 

सोमवार को जिले की 254 बैंक शाखाओं में 2000 के नोट के रूप में 19 करोड़ रुपये जमा हुए। एसबीआई टाउनहाल शाखा में ही पूरे दिन में 2000 के नोट में 1.74 करोड़ रुपये जमा हुए। एचडीएफसी बैंक की टाउनहाल शाखा में 2.5 करोड़ रुपये जमा किए गए। 

संबंधित खबर – Rs 2000 Exchange: दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू, क्या भरना होगा फॉर्म; जानिए हर सवाल का जवाब

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button