बदायूं

Budaun News: जिले के सात शिक्षक लखनऊ में सम्मानित

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Mon, 30 Oct 2023 12:58 AM IST

Seven teachers of the district honored in Lucknow

शिक्षकों को सम्मानित करते उप शिक्षा निदेशक अजय कुमार सिंह।स्रोत-संगठन

बदायूं। राष्ट्रीय आय और योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में स्कूल के बच्चों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिले के पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही दो शिक्षकों को जिले में नोडल की भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उप शिक्षा निदेशक अजय कुमार सिंह ने प्रदेश भर से आए लगभग 550 शिक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने आशा जताई कि इस वर्ष आयोजित होने जा रही परीक्षा में शासन द्वारा निर्धारित सभी सीटों को बच्चों द्वारा भर लिया जाएगा। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर के शिक्षक उमेश चंद्र, उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरिया बाकरपुर के विनीत सोलंकी, उच्च प्राथमिक विद्यालय चिचैटा के ओमपाल सिंह, कंपोजिट विद्यालय दियोरीजीत के मोहम्मद यूसुफ, उच्च प्राथमिक विद्यालय बुटला दौलतपुर के प्रवीण त्यागी को इसलिए सम्मानित किया गया, क्योंकि उनके यहां से पांच-पांच से ज्यादा बच्चों ने राष्ट्रीय आय व योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा को उत्तीर्ण किया। इसके अलावा बिसौली के कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर के राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षक कुंवरसेन, उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रवीण कुमार को जिले में नोडल की भूमिका निभाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को भगवती सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) शिविर कार्यालय, विवेक नौटियाल उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) भी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button