शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: प्रवर्तन दल ने 300 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी, ट्रांसपोर्टर पर लगाया जुर्माना

Connect News 24

nagar nigam enforcement team caught 300 kg of banned polythene in shahjahanpur

प्रवर्तन दल ने बरामद की प्रतिबंधित पॉलिथीन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर में प्रतिबंधित पॉलिथीन की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। इसके चलते फल-सब्जी से लेकर किराना दुकानों पर पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है। ग्राहकों को पॉलिथीन में रखकर सामान दिया जाता है। प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री रोकने के लिए नगर निगम की तरफ से अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी गई है। 

नगर निगम के प्रवर्तन दल ने बृहस्पतिवार को केरूगंज से हनुमधाम रोड पर स्थित गर्ग ट्रांसपोर्ट से 300 किग्रा पॉलिथीन बरामद की है। प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया के नेतृत्व में टीम ने सुबह आठ बजे ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन पाई गई, जिसको टीम ने जब्त कर नगर निगम के गोदाम में रखवा दिया है। ट्रांसपोर्टर पर सात हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। इस कार्रवाई से बाजार में खलबली मची रही। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button