शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: रोजा रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, मचा हड़कंप

Connect News 24

Fire breaks out in wagon of goods train loaded with coal at Roza railway station

रोजा रेलवे स्टेशन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लखनऊ से बरेली की तरफ जा रही मालगाड़ी के वैगन में बुधवार की रात आग लग गई। मालगाड़ी में कोयला भरा हुआ था। घटना से हड़कंप मच गया। धुआं देखकर दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया।

बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे रोजा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के एक वैगन में आग लग गई। मालगाड़ी में कोयला भरा था। मालगाड़ी लखनऊ से बरेली दिशा की तरफ जा रही थी।  गाड़ी को यार्ड में रोका गया।  सूचना आने के बाद दमकल यूनिट ने मौके पर जाकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। 

इस बीच ओएचई लाइन को बंद कराया गया। एक फायर टेंडर खत्म होने के बाद दूसरे को बुलाया गया। इसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका है।  एफएसओ बीडी पटेल ने बताया कि 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button