Shahjahanpur News: दिल्ली रूट पर 13 बसें बढ़ाईं, हर 30 मिनट में मिलेगी रोडवेज की बस
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:04 AM IST
शाहजहांपुर। त्योहारों पर घर आने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने बसों की संख्या में इजाफा कर दिया है। दिल्ली रूट पर 13 बसों को बढ़ाते हुए 33 कर दिया है। आधे घंटे के अंतराल में बसों के मिलने का दावा किया गया है।
परिवहन निगम के बेड़े में निगम की 90 व अनुबंधित 83 बसों का संचालन किया जाता है। सामान्य दिन में दिल्ली के रूट पर 20 बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन दिवाली पर घर आने वालों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार को बसों की संख्या में इजाफा कर दिया। 13 बसों को बढ़ाने से संख्या 33 हो गई। डिपो प्रभारी सुरेश चंद्र राठौर ने बताया कि बीएस-6 बसों को आनंद बिहार और बीएस-3 व बीएस-4 बसों को कौशांबी तक भेजा जा रहा।
इसके अतिरिक्त लखनऊ सीतापुर रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते 19 व गोला-लखीमपुर रूट पर 25 बसें चलाई जा रहीं हैं।