Shahjahanpur News: 19.83 करोड़ से 20.42 किमी संपर्क मार्गों का होगा निर्माण

लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद। स्रोत स्वयं
शाहजहांपुर। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने जनपदवासियों को कई सड़कों की सौगात दी है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 19.83 करोड़ रुपये की लागत से 20.42 किमी संपर्क मार्गों का निर्माण राज्य सड़क निधि से कराया जाएगा।
मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि पुवायां विधानसभा में गेंहुआ मार्ग से अठकोहना तक 1.1 किमी मार्ग का 96.82 लाख की लागत, बिलंदापुर गद्दीपुर तिराहे से मॉडल स्कूल तिराहे तक 1.5 किमी मार्ग 1.32 करोड़, पीएसएचएल मार्ग के किमी 40 से नरौठा हंसराम तक 2.5 किमी लंबे मार्ग का 2.58 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जाएगा।
इसके अलावा जेबा से कटका होते हुए फरेंदावारा तक 2.1 किमी मार्ग का 1.83 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्माण कराया जाएगा। कटरा विधानसभा में फरीदपुर मार्ग से जलालपुर (सुराही) तक 2.2 किमी मार्ग का 2.11 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जाएगा। जलालाबाद विधानसभा में पिलुआ से तढ़ाई तक 3.1 किमी मार्ग का 2.73 करोड़, सरफरा से मोहनपुर तक 0.850 किमी मार्ग का 76.90 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा।
ददरौल विधानसभा में अहमदनगर से रमापुर बरकतपुर तक 2.2 किमी मार्ग का 1.88 करोड़ रुपये, कमलनयनपुर से राजपुर गुमतानी तक तीन किमी मार्ग का 3.43 करोड़, ग्राम इंदेपुर से नौसारा तक 0.670 किमी मार्ग का 1.06 करोड़ और गंगानगर से मीर वैश्यपुर तक 1.2 किमी मार्ग का 1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा।