Shahjahanpur News: आज होगा हाईस्कूल, इंटर के 21 मेधावियों का सम्मान
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को बुधवार को विकास भवन सभागार में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सम्मानित किया जाएगा। जिलास्तर पर 21 मेधावियों को टैबलेट, मेडल, प्रशस्तिपत्र आदि दिए जाएंगे। प्रदेश की टॉपटेन सूची में जगह बनाने वाले एक छात्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लखनऊ में सम्मानित करेंगे। इस मौके पर अमर उजाला भी मेधावियों को सम्मानित करेगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अनिकेत पांडेय ने प्रदेश में पांचवां स्थान पाया था। उन्हें लखनऊ में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 21 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि इनमें इंटर के शुभम पांडेय, उदित दीक्षित, अजितेश पाल, रोहितदेव, सुमित, वंशिका, आयुष्मान दीक्षित, साक्षी गंगवार व काजल प्रजापति, हाईस्कूल की वंशिका गंगवार, राहुल कुशवाहा, निखिल वर्मा, जितिन, आकाश, दिव्यांश, रश्मि गंगवार, अनुराग सागर, स्वालिया खानम, अपर्णा सिंह और अनुप्रिया शामिल हैं। संवाद