शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मर्सियाख्वानी और मातम के बीच निकाले ताजिये

Connect News 24

Take out refreshments in the midst of marsiyakhwani and mourning

कांट में ताजियों के दौरान मातम करते लोग

शाहजहांपुर। हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए मुहर्रम के मौके पर निकाले गए ताजिये देर रात गदियाना स्थित करबला में दफन कर दिए गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। दूसरी ओर शहर से सटे शाहबाजनगर गांव में मर्सियाख्वानी व मातम किया गया। इस दौरान लोगों को लंगर बांटा गया। ताजियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

बंडा। बिराहिमपुर, बिलंदपुर, बृजपालनगर से या हुसैन की सदाओं के बीच ताजिये उठाए गए। विभिन्न मार्गों से होते हुए ताजिए करबला में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। फातिहाख्वानी के बीच देश में अमन और चैन के लिए दुआ की गई।

कांट। हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए इमामबाड़ों में ताजिये रखकर फातिहाख्वानी की गई। रविवार को मातमी धुन के बीच ताजियों को उठाया गया। करबला के शहीदों को याद करते हुए लंगर भी किए गए। महफिलों में इमाम हुसैन की इस्लाम के खातिर दी गई कुर्बानी को याद किया गया। इस बीच मेला भी लगाजा, जहां पर लोगों ने खरीदारी की।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button