शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 5.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा, ठंड से अभी राहत नहीं

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 01 Jan 2024 12:36 AM IST

5.5 degree Celsius minimum mercury, no respite from cold yet

सर्दी में आग तापते हुए लोग। स्रोत: जागरूक पाठक

शाहजहांपुर। न्यूनतम पारा लुढ़ककर रविवार को 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और अधिकतम तापमान में बादल नहीं होने से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। तापमान गिरने से सर्दी और बढ़ेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button