शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 74 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Connect News 24

शाहजहांपुर। अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए जीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया। पंजीकृत 92 परीक्षार्थियों में 74 ने परीक्षा थी।

केंद्र व्यवस्थापक जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय मंडल स्तर पर खोले गए हैं। इनका संचालन उत्तर प्रदेश बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के माध्यम से किया जा रहा है। इन विद्यालयों में कक्षा छह के लिए प्रवेश लिए जाएंगे, जिसके लिए परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा को सम्पन्न कराने में जीआईसी के शिक्षकों और सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों का सहयोग रहा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button