शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 79 स्वास्थ्य कर्मियों को मिला कायाकल्प सम्मान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 22 Dec 2023 12:39 AM IST

79 health workers received Kayakalp Award

तिलहर सीएचसी पर कायाकल्प सम्मान समारोह के तहत विवेक सोनू खन्ना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित क

तिलहर। सीएचसी पर आयोजित कायाकल्प सम्मान समारोह के दौरान डॉक्टर व अन्य 79 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने सम्मानित किया। सीएमओ ने कहा कि केंद्र द्वारा संचालित कायाकल्प कार्यक्रम में तिलहर सीएचसी ने 100 में से 84.7 फीसदी अंक पाकर जिले का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. करन सिंह, डॉ. मोहम्मद आसिफ, ब्लाॅक कार्यक्रम प्रबंधक जियाउलहक, नर्स ललिता देवी, लिपिक विवेक, सोनू खन्ना, फार्मासिस्ट राजकिशोर, वार्ड ब्वॉय सर्वेश कुमार, सफाईकर्मी राधेश्याम समेत 68 लोगों को सम्मानित किया गया। पीएचसी रमापुर का भी कायाकल्प में चयन किया गया है। यहां के डॉक्टर सहित छह लोग सम्मानित किए गए। पांच ग्राम पंचायत सहायकों को अधिक गोल्डन कार्ड बनाने पर सम्मान मिला। इस दौरान कायाकल्प के जिला प्रभारी डॉ. तौकीर नवी, एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव, डॉ. आलोक जायसवाल, डॉ. अभिषेक, डॉ. ऋतुराज आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button