शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मणिपुर हिंसा के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

AAP protests against Manipur violence

खिरनी बाग चौराहे पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।संवाद

शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी (आप) ने मणिपुर में हो रही हिंसा के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति का संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार भानुप्रताप सिंह को दिया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया है कि मणिपुर में दो माह से हिंसा हो रही है। हिंसा के कारण 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई है। महिलाओं के साथ हो रही यौन शोषण की घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं। देश के एक राज्य में करीब दो माह से हिंसा जारी है, लेकिन केंद्र सरकार मौन है।

मांग की गई है कि मणिपुर राज्य सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। पीड़ित परिवारों को न्याय दिया जाए। राज्य में शांति बहाल के लिए उचित और ठोस कदम उठाए जाएं। महिलाओं साथ घिनौना कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान जेबी सिंह, जहीर, सुखविंद सिंह, सुरेंद्र पाल शर्मा, अजीम, पवन, शावली, निजामुद्दीन, फारुख, विजय कुमार, राजेंद्र, रितु वर्मा, उषा, मीना, मनोज, शारिक आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button