शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बिजली कटौती के विरोध में आप का प्रदर्शन

Connect News 24

AAP's protest against power cut

कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी के सदस्य। संवाद

शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी ने बिजली कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।

आप के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा कि अघोषित कटौती से आम जनता परेशान हो रही है। कटौती का संकट झेल रहे लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। अस्पतालों में भी भर्ती मरीज गर्मी में बेहाल होकर भाग रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर दिल्ली में केजरीवाल सरकार बिना कटौती के 24 घंटे जनता को बिजली उपलब्ध करा रही है। इस दौरान जेबी सिंह, दिनेश कुमार, वीरेंद्र प्रताप, संदेश कुमार श्रीमाली, अभिषेक कुमार, किशन सक्सेना, नसीम, अनीता देवी, ओमवीर यादव, तारा यादव, नसरत अली, संतराम सिंह चौहान, सदाकत मंसूरी, हसनैन खां, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button