Shahjahanpur News: विद्यार्थियों की समस्या हल करने के लिए अभाविप सदैव तैयार

अभाविप की संगोष्ठी को संबोधित करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कटरा नगर इकाई द्वारा श्री राम आदर्श इंटर कॉलेज में संगोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्य काफी सराहनीय हैं। सामाजिक समस्या हो या विद्यार्थी से संबंधित, विद्यार्थी परिषद सदैव साथ खड़ा रहता है।
मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना का उद्देश्य ही विद्यार्थी को आज का नागरिक मानकर उन्हें संस्कारों से परिचित कराना है। विशिष्ट अतिथि आरएसएस परशुरामपुरी के जिला प्रचारक अनुज ने कहा कि राष्ट्र चिंतन के लिए अभाविप ही कार्य कर रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष आरके दुबे, कार्यक्रम संयोजक आदी गुप्ता, जिला संगठन मंत्री आकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद