शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गणेश चतुर्थी को लेकर ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

Connect News 24

शाहजहांपुर। गणेश चतुर्थी मनाने के लिए लोग अपने घरों को जाते हैं। इसको ध्यान में रखकर मुरादाबाद मंडल की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाएंगे।

गणेश चतुर्थी उत्सव 19 सितंबर से शुरू होगा। उत्तर रेलवे ने 17 सितंबर से आठ अक्तूबर तक पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी की है। मुरादाबाद मंडल कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, हरिद्वार से ऋषिकेश, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर समेत आठ जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगेंगे। इनके लगने से ट्रेनों में कोच की संख्या 13 से 15 तक हो जाएगी। जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे उनमें हरिद्वार-ऋषिकेश (04361-62 और 04363-64), ऋषिकेश-चंदौसी (04359-60) में तीन-तीन अतिरिक्त कोच, बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर (04375-76 व 04377-78) में दो-दो कोच और नजीबाबाद-गजरौला (04334), गजरौला-अलीगढ़ (04393-94) और नजीबाबाद-मुरादाबाद (05457-58) पैसेंजर ट्रेन में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के अनुसार, 17 सितंबर से ट्रेनें अतिरिक्त लोड के साथ रवाना होंगी। आठ अक्तूबर तक ट्रेनें अतिरिक्त कोचों के साथ चलेंगी। वहीं, व्यास से रुद्रपुर सिटी के लिए स्पेशल ट्रेन 29-30 सितंबर को चलेगी, जबकि रुद्रपुर सिटी से चार अक्तूबर को ट्रेन का संचालन होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button