शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अधिवक्ता ने हथौड़ा चौकी इंचार्ज पर लगाया अभद्रता का आरोप

Connect News 24

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोदीपुर निवासी रामस्वरूप सिंह यादव ने हथौड़ा चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाया है। आरोप है कि दरवाजे पर टक्कर मारकर घर में घुसी पुलिस ने गाली-गलौज की। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

रामस्वरूप ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उनका पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 27 अगस्त को वह रिश्तेदारी में गए थे। तभी हथौड़ा चौकी इंचार्ज एक सिपाही के साथ उनके दरवाजे पर आए। दरवाजे पर जोर से धक्का दिया। आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर अभद्रता की। एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button