शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: एई निलंबित नहीं, मंडलीय अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 19 Oct 2023 12:12 AM IST

शाहजहांपुर। डीएम कंपाउंड के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली रामबेटी की हत्या के आरोपी पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (एई) राकेश कुमार को अभी निलंबित नहीं किया गया है। उसकी रिपोर्ट बनाकर मंडलीय अधिकारियों को भेजी गई है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के अनुसार, उच्च अधिकारी ही अग्रिम कार्रवाई करेंगे।

27 जुलाई की रात रामबेटी के सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी गई थी। चेहरे को तेजाब से जलाने का प्रयास भी किया गया था। इस मामले में मृतका के बेटे की ओर से हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मृतका की बेटियों और अन्य लोगों से पूछताछ की थी। हत्याकांड में सर्विलांस के जरिये पीडब्ल्यूडी में तैनात एई राकेश कुमार निवासी ग्राम सिंकदरपुर काकोड़ी, थाना बाबूगंज थाना हापुड़ का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार, मृतका की बेटी से संबंध होने के चलते राकेश ने उनके सिर पर डंडा मारकर हत्या की थी। अवैध संबंधों को छिपाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी एई और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया था। इस मामले में एई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी है, लेकिन अब तक एई को निलंबित नहीं किया गया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रतिन सिन्हा मंडल स्तर से कार्रवाई होने की बात कह रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button