शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: मप्र की स्वर्णिम जीत में जिले की अंजलि का भी कमाल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 16 Nov 2023 12:16 AM IST

Anjali of the district also did wonders in the golden victory of MP.

गोल्ड मैडल के साथ अंजलि। स्वयं

शाहजहांपुर। गोवा में हुई 27वीं राष्ट्रीय हॉकी खेल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम ने हरियाणा को 3-0 से पटखनी देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस जीत में शाहजहांपुर की खिलाड़ी अंजलि का भी अहम योगदान रहा। वह मप्र की ओर से इस राष्ट्रीय हॉकी खेल प्रतियोगिता में खेल रही थीं। टीम में उन्होंने स्ट्राइकर की भूमिका निभाई थी। इस प्रतियोगिता में देश की 10 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था।

अंजलि ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सियाराम की सबसे छोटी बेटी हैं। पिता ने बताया कि अंजलि ने अपने 11 साल के हॉकी कॅरिअर में लगभग आठ स्वर्ण, पांच सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज समेत छोटे-बड़े 24 से अधिक पदक जीते हैं। इस बार भी अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय खेल में टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई जिसकी हमें काफी खुशी है। अंजलि अब राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर प्रतिभा दिखाना चाहती हैं। उन्होंने अपनी इस बड़ी जीत का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button