शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: पाॅपकॉर्न और दोना मेकिंग मशीन के लिए आवेदन करें
शाहजहांपुर। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से परंपरागत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कारीगरों को 10 मोटराइज्ड दोना, पत्तल मेकिंग मशीन व भुर्जी समाज के दस कारीगरों को पाॅपकॉर्न मेकिंग मशीनों का वितरण किया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि आवेदन के लिए शिक्षित बेरोजगारों को टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदक की उम्र 18 से 50 साल होना चाहिए। आवेदक अपना आवेदन विभाग की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। अंतिम तिथि 20 जुलाई है। संवाद