Shahjahanpur News: युद्ध का मंचन देखकर दर्शक रोमांचित
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:31 AM IST

पुवायां के रामलीला मेले में दहन के लिए खड़ा रावण का पुतला। संवाद
पुवायां। नगर के रामलीला मेले में बुधवार को रावण वध लीला का मंचन कर पुतला दहन किया गया। इस दौरान दर्शकों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर रामदल के कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
पुवायां रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध देखने को दर्शकों की भीड़ उमड़ी। राक्षस और वानर सेना के बीच युद्ध का मंचन देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। एक-एक कर राक्षस सेना के महारथी मेघनाद और कुंभकर्ण का वध होने के बाद रावण ने खुद युद्ध मैदान पर मोर्चा संभाला। श्रीराम ने निशाना साधते हुए एक साथ 31 बाण छोड़े। एक बाण से रावण की नाभि का अमृत सूख गया। 30 बाणों से उसके दस सिर और 20 भुजाएं कट गईं। रावण के धराशायी होते ही पुतला आग के हवाले कर दिया गया। भारी भीड़ के चलते पुलिस और मेला कमेटी के स्वयं सेवकों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।