Shahjahanpur News: व्यापार के सिलसिले में बरेली गया पुवायां का व्यापारी लापता

बरेली में लापता हुए पुवायां के व्यापारी राजीव गुप्ता
पुवायां। मोहल्ला कसभरा मठिया निवासी व्यापारी राजीव गुप्ता बरेली से लापता हो गए हैं। परिजन उनकी तलाश में बरेली गए, लेकिन मंगलवार शाम तक उनका पता नहीं चल सका था।
राजीव गुप्ता कागज के दोने आदि बनाने का काम करते थे। वह तीन जुलाई की सुबह घर से व्यापार के सिलसिले में बरेली जाने की बात कहकर निकले थे। दिन में 11 बजे उन्होंने अपने भाई रितेश गुप्ता को फोन कर बरेली स्टेशन पर पहुंच जाने की सूचना दी थी। इसके बाद परिजनों ने दोपहर बाद साढ़े तीन बजे कॉल की तो राजीव का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। कई बार कॉल करने के बाद भी बात नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई है।
परिवार के लोग राजीव की तलाश में बरेली में हैं, लेकिन मंगलवार शाम तक उनका पता नहीं चल सका था। राजीव को व्यापार के सिलसिले में जहां जाना था, वहां भी नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद