शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: भाकियू ने ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग
पुवायां। भाकियू भानु गुट की ओर से डीएम और एसपी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि खुटार के गांव बिजौरा बिजौरिया में कई फर्जी बैनामे हुए हैं। मामलों में जांच और कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा पुवायां खुटार के बीच गांव इनायतपुर में रोड पर पुलिया बनवाने की मांग भी की गई है। चेतावनी दी गई है कि 22 जून तक समाधान न होने पर 23 जून से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने के समय जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव, संतोष कुमार, सतेंद्र कुमार सिंह, सुखविंदर कौर, अमनदीप सिंह, सोनपाल सिंह, हेतराम राजपूत, साबरन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद