शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सांड़ के शव से टकराई बाइक, तीन घायल

Connect News 24

खुटार। सड़क पर मृत पड़े सांड़ से बाइक टकरा जाने से गोला निवासी सिद्धार्थ गुप्ता और उनके दो साथी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है।

गोला के मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी सिद्धार्थ गुप्ता अपने साथी गोला के ही कृष्णा और सीतापुर के थाना महोली के गांव जमखर निवासी प्रखर के साथ बुधवार रात बाइक से शादी समारोह में शामिल होने खुटार आ रहे थे। खुटार गोला मार्ग पर एक सांड़ की हादसे में मौत हो गई थी। सांड़ का शव रोड पर ही पड़ा हुआ था। सिद्धार्थ की बाइक सांड़ के शव से टकरा पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। 108 सेवा की एंबुलेंस के ईएमटी ने तीनों को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन सीएचसी पहुंचे और घायलों को अपने साथ घर ले गए। उधर, सांड़ के शव को उठवाकर लोगों ने दफना दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button