शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रक से टकराकर बाइक सवार मैकेनिक की मौत

Connect News 24

bike rider mechanic died after colliding with truck

रामू का फाइल फोटो।

दुकान से अपने घर लौट रहा था रामू, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी

अल्हागंज। थाना क्षेत्र के गांव साहबगंज निवासी रामू (30) की बाइक में मूंगफली के छिलके भरे ट्रक ने बैक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक थाने में खड़ा करा दिया है।

सोनपाल के पुत्र रामू ने अल्हागंज की मस्जिद वाली गली में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान खोली थी। दुकान में मरम्मत का काम भी करता था। बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से अपने घर आ रहा था। गांव में ट्रक के बैक होते समय बाइक से टकरा गई। इससे बाइक का हैंडल और सिर ट्रक के नीचे घुस गया।

हादसे में रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामू सोनपाल का इकलौता पुत्र था। उसके दो पुत्र युग और अंश है। उसकी मौत से पत्नी राधिका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button