शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 60 साल जितना विकास नहीं हुआ, उतना भाजपा ने नौ साल में कर दिखाया

Connect News 24

The development that did not happen in 60 years, the BJP has done so much in nine years

पुवायां में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते जितिन प्रसाद। संवाद

पुवायां। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि साठ साल में जितना विकास नहीं हो सका, उतना भाजपा ने नौ साल में कर दिखाया है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया है। वह शुक्रवार को पुवायां के गांधी पार्क सभागार में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर बहुत काम हुआ है। इससे लोगों को बड़ा लाभ हुआ है। व्यापार को बढ़ावा मिला है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर पात्र को योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करें। सम्मेलन को सांसद अरुण सागर, विधायक चेतराम, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्र ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व जितिन प्रसाद का पार्टी नेताओं ने माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

बैनर पर एमएलसी का नाम न होने पर जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

लाभार्थी सम्मेलन में मंच के पीछे बैनर लगाया गया था। जिलाध्यक्ष केसी मिश्र ने बैनर पर एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता का नाम न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। चर्चा हुई कि गुटबाजी के चलते एमएलसी का नाम बैनर पर जानबूझकर नहीं लिखवाया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद एमएलसी का नाम अलग से कागज पर लिखकर बैनर पर चिपकाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी वजह से नाम प्रिंट होने से रह गया था। गुटबाजी की बात निराधार है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button