शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: दुष्कर्म पीड़िता का खून से लथपथ फोटो वायरल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Connect News 24

सिंधौली। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से दुष्कर्म के बाद खून से लथपथ फोटो वायरल हो रहे हैं। घटना छह दिन पहले की है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने थाना प्रभारी से नाराजगी जताई। तब पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक गांव की महिला व उसकी बेटी 22 सितंबर को बकरियां चराने गई थी। महिला घर चली आई थी। बेटी जब लौटी तो उसके कपड़े खून से सने थे। उसने गांव के एक किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले को रफा-दफा कराने के प्रयास में जिला मुख्यालय पर अफसरों को सूचना नहीं दी। एसपी के संज्ञान में मामला आने के बाद थाना प्रभारी हरकत में आए। आननफानन में आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button