शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जंगबहादुगंज में बस पलटी, 11 यात्री घायल

Connect News 24

राजकीय मेडिकल काॅलेज में कराया गया इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। पश्चिम बंगाल के तीर्थयात्रियों से भरी बस लखीमपुर के जंगबहादुगंज में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 11 तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया।

पश्चिम बंगाल के जिला मेदिनीपुर के रहने वाले तीर्थ यात्री निजी बस से शनिवार को हरिद्वार से अयोध्या जा रहे थे। रास्ते में लखीमपुर खीरी क्षेत्र के जंगबहादुगंज में बस किसी वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल हुए लोगों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजा गया।

घायलों में मारूति दास, जगति सिंह, मधुमिता कपट, निभा पान, किनिस राय दास, सुकतपा डिडगर, भास्कर सोरठा, संटरा, करुणा दास, आलेका पूजे, बेबी पांडेय शामिल थीं। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि यात्री मामूली रूप से घायल थे। उपचार के बाद सभी की छुट्टी देदी गई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button