शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गांधी भवन प्रेक्षागृह की टूटी कुर्सियां और गंदे पंखे देखकर सिटी मजिस्ट्रेट ने दी चेतावनी

Connect News 24

City Magistrate gave warning after seeing broken chairs and dirty fans of Gandhi Bhawan Auditorium

अमर उजाला में प्रका​शित समाचार।

शाहजहांपुर। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा ने सोमवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने टूटी कुर्सियां और गंदे पंखे देखकर नाराजगी जताई। लाइट की व्यवस्था दुरुस्त न होने पर ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने की चेतावनी दी।

गांधी भवन प्रेक्षागृह की बदहाली पर रविवार को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें कुर्सियों के हैंडिल टूटे मिले, जिनकी मरम्मत कराई गई थी। प्रेक्षागृह के पंखे भी गंदे मिले, जिनको देखकर सिटी मजिस्ट्रेट ने डूडा के परियोजना अधिकारी अतुल पाठक से नाराजगी जताई। बोले कि आगे की कुर्सियाें के हैंडिल टूटे हुए हैं, जिन पर प्रमुख लोगों का बैठना होता है। इस तरह की लापरवाही नहीं चलेगी। इस पर परियोजना अधिकारी अपनी गलतियों को छिपाते नजर आए। इसी तरह मंच पर लाइट की व्यवस्था भी सुचारू नहीं थी। इसका कारण अब तक वायरिंग कार्य पूरा न हो पाना है।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि ठेकेदार मौजूद नहीं है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह में काम पूरा न होने पर टेंडर निरस्त करने की चेतावनी दी। उन्होंने स्टेज के पटले सही से लगवाए जाने, टूटी कुर्सियों और गंदे पंखों को बदलवाने के लिए निर्देशित किया। प्रेक्षागृह के केयर टेकर को एक रजिस्टर बनाने और उसमें कमियाें को अंकित करने के बाद जानकारी देने के निर्देश भी दिए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button