शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आरओ मशीन में करंट उतरने से कक्षा नौ के छात्र की मौत

Connect News 24

Class IX student dies of electric shock in RO machine

मृतक शानू कोहली का फाइल फोटो

खुदागंज। स्कूल से घर लौटते समय कक्षा नौ के छात्र शानू कोहली (14) को आरओ मशीन में हाईटेंशन लाइन की अर्थिंग उतरने के चलते करंट लग गया। राहगीरों ने फोन कर लाइन को बंद कराया। शानू को परिजन पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घाेषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव कोठा खेतल निवासी रामकुमार का पुत्र शानू कोहली कस्बे में स्थित जैन इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। दोपहर करीब एक बजे वह छात्रों के साथ गांव लौट रहा था। रास्ते में प्यास लगने पर नवादा माेड़ के पास नगर पंचायत की तरफ से लगवाए गए आरओ से पानी पीने चला गया। आरओ की लोहे की मशीन को छूते ही शानू बेसुध होकर गिर गया। आसपास के लोगों ने बालक को आरओ से दूर करने के बाद लाइन को बंद कराया। इसके बाद उसे पीएचसी भेजा गया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन दिन पहले लाइन मैन भी झुलस गया था

नवादा मोड़ के पास से 11 केवी की दो लाइनें गुजरी हैं। नगर व देहात की हाईटेंशन लाइन के तार काफी जर्जर हें। आए दिन तार टूटते रहते हैं। इस संबंध में क्षेत्र के लोगाें ने कई बार विद्युत निगम को शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। तीन दिन पहले विद्युत निगम में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन भी करंट से झुलस गया था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाई-बहन कर रहे थे इंतजार, पहुंची मौत की खबर

शानू पढ़ाई में काफी होनहार था। इसलिए पिता रामकुमार मेहनत-मजदूरी कर उसे पढ़ा रहे थे। परिवार में छोटी बहन संजना, भाई आयुष है। दोनों ही शानू के स्कूल से लौटने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उसकी मौत की खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।

बेटे को अफसर बनाना चाहते थे रामकुमार

शानू के पढ़ाई में मेधावी हाेने के चलते परिवार के सदस्य उसे अफसर बनाना चाहते थे। आर्थिक रूप से तंगी होने के बाद भी परिजन उसे पढ़ा रहे थे। बेटे की मौत से पिता रामकुमार और मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अपनी सुध-बुध खो बैठी है।

घटनास्थल के पास से गुजरी बिजली की दोनों ही लाइनें बंद थीं। फिर करंट कैसे लगा, इसकी जांच कराई जा रही है।

– अजीत कुमार, अवर अभियंता

मृतक शानू कोहली का फाइल फोटो

मृतक शानू कोहली का फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button