शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बंद भट्ठे और बाग में चलती मिली शस्त्र फैक्टरी, सात गिरफ्तार

Connect News 24

Arms factory found running in closed kiln and garden, seven arrested

थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की हिरासत में अवैध असलहा बनाने के आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग

शाहजहांपुर। एसओजी ने सदर बाजार और रामचंद्र मिशन पुलिस के साथ अलग-अलग जगहों पर शस्त्रों की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सदर बाजार क्षेत्र के ककराकलां में आम के बाग में पुलिस ने देसी ऑटोमैटिक 32 बोर के दो तमंचे भी बरामद किए हैं।

एसओजी और सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त रूप से गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ककराकलां में आम के बाग में बने कमरे में छापा मारा। पुलिस ने शस्त्र बना रहे चार युवकों को दबोच लिया। टीम ने बने व अधबने असलाह, शस्त्र बनाने के उपकरण, पांच मोबाइल व 11 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी शस्त्रों को बनाकर महंगे दामों में बेचते थे। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि शस्त्र बनाते हुए थाना सदर बाजार के मोहल्ला ककरा निवासी फरहान उर्फ भोला, चौक आला खां निवासी फरहान, मोहल्ला मामूड़ी निवासी मोहम्मद हसन और युगल को गिरफ्तार किया है।

आरसी मिशन पुलिस ने शस्त्र फैक्टरी पकड़ी

भावलखेड़ा में थाना रामचंद्र मिशन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मोहल्ला ताहवरगंज में बंद पड़े भट्ठे में चल रही शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को भारी मात्रा में बने एवं अधबने शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया।

सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर आरसी मिशन अरविंद सिंह चौहान के साथ फत्तेपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार आर्य और एसओजी ने संयुक्त टीम ने तहवरगंज में बंद पड़े भट्टे के अंदर बनी कोठरी से इमरान निवासी मोहल्ला सिंजई थाना कोतवाली, राहत अली निवासी मोहल्ला बारादरी थाना सदर बाजार, सईद उर्फ बबुए निवासी चौक आला खां थाना सदर बाजार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से शस्त्र बनाने के उपकरण व एक तमंचा 12 बोर, एक पिस्टल देशी, एक पुरानी रिवाल्वर आदि बरामद किए।

थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की हिरासत में अवैध असलहा बनाने के आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग

थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की हिरासत में अवैध असलहा बनाने के आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button