शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 11 करोड़ से सीएनडीएस बनाएगी सेटेलाइट बस अड्डा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Wed, 01 Nov 2023 12:28 AM IST

शाहजहांपुर। रोडवेज का सेटेलाइट बस अड्डा बनाने की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। नेशनल हाईवे पर रोजा के पास जमीन चिह्नित होने के बाद नक्शा तैयार कर शासन को भेजा गया था। जिसके बाद शासन ने नए बस अड्डे के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को नामित कर दिया है। बस अड्डे का निर्माण 11 करोड़ रुपये से किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, धनराशि अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

हरदाेई बाईपास के पास 2020 वर्ग मीटर जमीन को सेटेलाइट बस अड्डे के लिए चिह्नित किया गया था। प्रोजेक्ट मैनेजर रघुवंश सिंह ने बताया कि अभी धनराशि अवमुक्त नहीं हुई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद काम को शुरू कराया जाएगा।

-जिले में पीईटी देने बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा आए थे। इसमें अधिकतर लखनऊ, मुरादाबाद और हरदोई के थे। परिवहन निगम ने भीड़ को देखते हुए इन रूटों पर अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया था। निगम ने पांच लाख रुपये हर दिन अतिरिक्त कमाए। एआरएम ने बताया कि इन दो दिनों में 10 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button