Shahjahanpur News: रात में सर्दी और दिन में गर्मी कर रही लोगों को परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:34 AM IST
शाहजहांपुर। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हैं। इसकी वजह से दिन में मौसम गर्म रहता है। न्यूनतम तापमान कम होने से रात में सर्दी महसूस की जा रही है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री रहा था। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई खास गिरावट होने की संभावना है।