शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हास्य कलाकार राजपाल ने भी निभाया था अंगद का किरदार

Connect News 24

Comedian Rajpal also played the role of Angad

1991 में ओसीएफ रामलीला में अंगद के किरदार में अ​भिनेता राजपाल यादव। स्रोत : जागरूक पाठक

शाहजहांपुर। अपने अभिनय से लोगाें को गुदगुदाने वाले फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने अपने संघर्ष के दिनों में ओसीएफ के रामलीला मंचन में किरदार निभाया था। वर्ष 1990 में अंगद बने राजपाल ने अपने संवादों और अभिनय से खूब तालियां बटोरी थीं। बाद में उनका चयन बीएनए में हो गया था।

ओसीएफ रामलीला का अपना अलग क्रेज है। शुरुआत में मंचन के लिए कलाकार मिलना मुश्किल होते थे। उस समय रंगकर्म करने वाले राजपाल यादव ने अंगद का रोल किया था। राजपाल के गुरु वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद बनाते हैं कि जब राजपाल ने अंगद का रोल किया था। तब उनके पास 15 नुक्कड़ और दो सभागार में नाटकों के अभिनय का अनुभव था।

उस समय वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्र मोहन महेंद्रू ने राजपाल को रोल देने की बात कही थी। राजपाल ने जरीफ से अनुमति लेने के बाद अंगद का रोल किया था। जबकि मेघनाद का रोल महेश सक्सेना ने निभाया था। अंगद का पैर उठाने के मंचन को खूब सराहा गया था। उसी मंचन के बाद राजपाल का बीएनए में चयन हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button