शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गोवंश की दुर्दशा में सुधार के ठोस कदम उठाए जाएं

Connect News 24

Concrete steps should be taken to improve the plight of cattle

कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के कार्

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय गो रक्षक संघ ने बारिश के मौसम में गोवंश की हो रही दुर्दशा में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा को दिया।

ज्ञापन में बताया गया है कि बारिश के मौसम में निराश्रित गोवंश कष्टदायक जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। गोशालाओं की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए। उनकी देखरेख की समुचित व्यवस्था की जाए। गोशाला के बाहर घूम रहे निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाया जाए। खेतों में ब्लेड वाले तार लगाने वाले पर कार्रवाई की जाए। सावन में शहरी और नगरीय क्षेत्रों में खुलीं मीट की दुकानें बंद कराईं जाएं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, सुनीता गुप्ता, दीपक शर्मा, मुनेंद्र कुमार, रवि नंदन, मालती राठौर, सूर्या शर्मा, श्रेया सक्सेना, अजय राव आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button