शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: संविधान में बदलाव के विचार का कांग्रसियों ने किया विरोध

Connect News 24

Congressmen opposed the idea of changing the constitution

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता। संवाद

शाहजहांपुर। आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष ने संविधान में बदलाव की जरूरत की बात कही। इसका विरोध करते हुए कांग्रसियों ने मुख्य न्यायाधीश को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा को दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी ने दिए ज्ञापन में बताया गया है कि प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष विवेक देवराय का एक लेख 15 अगस्त को एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित हुआ था। इसमें उन्होंने कहा था कि मौजूदा संविधान को बदलने की जरूरत है। कांग्रेसियों ने कहा कि उनके इस लेख को व्यक्तिगत विचार नहीं माना जा सकता। इस तरह के लेख न सिर्फ संविधान विरोधी हैं, बल्कि इन्हीं मूल्यों पर आधारित हमारे गौरवशाली स्वतंत्रता आंदोलन का भी अपमान है। कहा गया कि इस विषय में हस्तक्षेप कर संविधान की सुरक्षा का भरोसा देश को दिलाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, अनस अंसारी, अच्छन खान, इफ्तेखार, वसीम खान, रहमान आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button