Shahjahanpur News: राजकीय सम्मान से सीआरपीएफ जवान का अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:39 AM IST

परौर के कुबेरपुर में सीआरपीएफ जवान के अंतिम संस्कार में शामिल आरएएफ के जवान
कलान। परौर के गांव कुबेरपुर निवासी सीआरपीएफ जवान राजकुमार पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अनमोल ने चिता को मुखाग्नि दी।
मेरठ में तैनात राजकुमार की सोमवार को डेंगू बुखार से मृत्यु हो गई थी। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अनमोल ने नम आंखों से चिता को मुखाग्नि दी। परिजन के अनुसार, सीआरपीएफ में भर्ती होने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग 2009 में जम्मू में हुई। रामकुमार की शादी वर्ष 2007 में जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम नवादा में हुई थी। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग जुटे। देश सेवा का जज्बा लेकर सीआरपीएफ में गए राजकुमार को अंतिम विदाई देने में जनप्रतिनिधियों व बड़े अधिकारियों ने अनदेखा किया।