शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 25 हजार के इनामी बदमाश झंडू को दबोचा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sun, 15 Oct 2023 12:48 AM IST

Criminal Zandu with a reward of Rs 25,000 caught

मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में 25 हजार का इनामी। स्त्रोत-पुलिस

शाहजहांपुर। मदनापुर पुलिस और एसओजी ने 25 हजार के इनामी अपराधी झंडू को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में मुश्किल से जमानत मिलने के बाद वह परिवार के साथ देहरादून जाकर रहने लगा था। पुलिस ने मदनापुर में नहर पटरी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शुक्रवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बरीखास नहर पुलिया के पास ग्राम सैजना मधु की नहर पटरी के पास दबिश दी। इस दौरान झंडू उर्फ राजेश निवासी चाहरपुर को पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। झंडू पर चोरी, लूट समेत 40 से 45 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी निर्गत किया गया था। इसके बाद आरोपी गांव से भाग गया था। पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए टॉप-10 की सूची शामिल कर लिया था। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपी झंडू पर शाहजहांपुर व बरेली में कई मुकदमे दर्ज हैं। पिछले मुकदमे में मुश्किल से जमानत होने पर अपना घर छोड़कर देहरादून में जाकर रहने लगा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button