शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: त्योहार पर बढ़ा भीड़ का दबाव तो जाम हो गईं सड़कें

Connect News 24

The pressure of the crowd increased during the festival and the roads got jammed.

लाल इमली चौराहे पर लगा जाम। संवाद

शाहजहांपुर। भैयादूज के त्योहार पर भीड़ का दबाव बढ़ने के बाद यातायात व्यवस्था चरमरा गई। नगर की कई मुख्य सड़कों पर जाम लगने के चलते लोगों को काफी दुश्वारियाें का सामना करना पड़ा। लोग जाम में फंसे परेशान होते रहे। भीड़ के चलते जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों को पसीना आ गया।

भैयादूज के मौके पर सुबह से लोगाें की भीड़ सड़कों पर रही। रोडवेज बस अड्डा व रेलवे स्टेशन रोड पर काफी ज्यादा भीड़ रही। लोगाें की भीड़ बढ़ने के चलते दोपहर तक कई जगह पर सड़कें जाम हो गईं। लाल इमली चौराहे पर सबसे ज्यादा लोग परेशान रहे। चौराहे पर वाहनों के फंसने के चलते लंबी लाइनें लग गईं। कार, ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों के फंसने के चलते लोग बेहाल रहे। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल जाम खुलवाया। इसके अतिरिक्त जेल रोड पर भी जाम रहा। सड़क जाम होने के चलते पूरे दिन लोग बेहाल रहे। भाईदूज पर घर जा रहीं महिलाएं परेशान हो गईं। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में काफी दिक्कत आईं।

कार का चालान करने पर रोडवेज पर हंगामा

-रोडवेज बस अड्डे पर लखनऊ के दंपती की कार को यातायात सिपाही ने रोक लिया। सिपाही के अनुसार, कार के शीशे पर काली फिल्म लगी थी, जो मानक के अनुसार सही नहीं है। कार का फोटो खींचने के दौरान दंपती ने सिपाही से विरोध दर्ज कराया। इस बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही।

लाल इमली चौराहे पर लगा जाम। संवाद

लाल इमली चौराहे पर लगा जाम। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button