Shahjahanpur News: साड़ी के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

विवाहिता का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा के ब्रजपाल नगर में मंगलवार को एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
पीलीभीत के थाना घुंघचाई के गांव सिकरहना निवासी मुनेंद्र कुमार ने बंडा के ब्रजपाल नगर में अपनी बहन फूलमती (19) की दो साल पहले सुरेंद्र से शादी की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद ससुराली दहेज में बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पति सुरेंद्र, ससुर राजाराम, सास और ननद समेत थाना पुवायां के गांव बनिगमा निवासी ननदोई विपिन और दूसरे ननदोई थाना पुवायां के ही गांव सबलापुर निवासी अनुज कुमार बहन को प्रताड़ित करने लगे।