शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गर्रा नदी में उतराता मिला लापता युवक का शव

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Tue, 21 Nov 2023 12:44 AM IST

शाहजहांपुर। फसलों की देखभाल के लिए खेत पर गए सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव सरौरी निवासी महिपाल (35) का शव तीन दिन बाद सोमवार को नदी में उतराता मिला।

महिपाल का गर्रा-खन्नौत नदी के किनारे खेत है। तीन दिन पहले खेत पर काम निपटाने के बाद वह नदी में नहाने लगे। आशंका है कि गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह नदी में डूब गए। दोपहर बाद तक घर नहीं आने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। नदी किनारे कपड़े मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। दो दिन तक लगातार तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह खेत से करीब दो किलोमीटर दूर उनका शव नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी। उनकी मौत से पत्नी शीला और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button